'ऐसे लोगों का राम नाम सत्य होना...' : अपराधियों को सीएम योगी आदित्यनाथ की चेतावनी
अपराधियों को चेतावनी देते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो भी सोसाइटी के लिए खतरा बनेगा, उसका 'राम नाम सत्य' होना तय है. उन्होंने शुक्रवार को अलिगढ़ में बीजेपी के लोकसभा उम्मीदवार सतीश कुमार गौतम के लिए एक विशाल चुनावी रैली को संबोधित करते हुए यह बात कही. योगी आदित्यनाथ ने कहा, "किसी ने कभी नहीं सोचा था कि बेटियां और व्यापारी रात में बिना किसी चिंता के बाहर निकल सकते हैं. हम बेटियों और व्यापारियों की सुरक्षा को सुनिश्चित कर रहे हैं और जो उनके लिए खतरा बनेगा उसका 'राम नाम सत्य' किया जाएगा. बिना राम के कुछ भी संभव नहीं है. लेकिन जब कोई समाज की सुरक्षा के लिए खतरा बनता है, तो उसका राम नाम सत्य भी निश्चित है."

