डीएम अनुनय झा ने थामी झाड़ू, कलेक्ट्रेट में चलाया सफाई अभियान; एसपी, एडीएम सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी हुए शामिल।

डीएम अनुनय झा ने थामी झाड़ू, कलेक्ट्रेट में चलाया सफाई अभियान; एसपी, एडीएम सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी हुए शामिल।

महराजगंज। शासनादेश के अनुसार पूरे प्रदेश में 14 जनवरी से 22 जनवरी तक वृहद सफाई अभियान की शुरुआत की गई है। जिसकी अगुवाई स्वयं जिलाधिकारी अनुनय झा और एसपी सोमेंद्र मीना ने मुख्यालय परिसर के कलेक्ट्रेट में झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। जिलाधिकारी ने झाडू थामी तो अन्य अधिकारियों ने आगे बढ़कर उनका साथ दिया। डीएम ने नियमित तौर पर सफाई करने का आह्वान किया।


डीएम अनुनय झा ने अपने कार्यालय में भी साफ सफाई की।  
जिलाधिकारी अनुनय झा ने सर्वप्रथम उपस्थित लोगों को स्वच्छता के प्रति शपथ दिलायी। इसके बाद एक मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को सफाई के प्रति जागरूक होने का सन्देश दिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि शहर में आने वाले पर्यटको को स्वच्छ वातावरण में स्वच्छ यात्रा मार्ग का आनंद मिले और वे यहाॅ से एक अच्छा संदेश लेकर जाए।
पूरे शहर को स्वच्छ, साफ एवं पाॅलिथीन मुक्त रखने के लिए वृहद सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि भविष्य में इस तरह के अभियानों को जारी रखा जाएगा।  
डीएम ने इस विशेष अभियान के लिए सभी को प्रेरित किया और सभी को अपने घर, मोहल्ले, सड़कों, मंदिर परिसरों को सफाई अभियान के अंतर्गत स्वच्छ रखने का आग्रह भी किया। इस दौरान एडीएम डॉक्टर पंकज कुमार वर्मा, एसपी सोमेंद्र मीना, एसडीएम सहित तमाम अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।