सपरिवार रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होगें अखिलेष यादव

सपरिवार रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होगें अखिलेष यादव

अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां अपने अंतिम दौर में हैं। हजारों लोगों को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा गया है। कई लोग इसमें शामिल हो रहे हैं देश हो या विदेश और कई नहीं भी हो रहे हैं। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। वहीं इस कार्यक्रम में शामिल होने से कांग्रेस आलाकमान ने इनकार कर दिया है। वहीं अब इस कार्यक्रम शामिल होने या ना होने को लेकर अखिलेश यादव ने भी स्थिति साफ़ कर दी है।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय को लिखे एक पत्र में अकिलेश यादव ने कहा कि वह प्राण प्रतिष्ठा के बाद वह दर्शन करने आएंगे। अपने खत में उन्होंने निमंत्रण मिलने के लिए धन्यवाद कहा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम सकुशल संपन्न हो। वह अपने परिवार के साथ इस कार्यक्रम के बाद दर्शनार्थी बनकर आएंगे। 

The Bhart News