बिहार :-अरवल जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह मास्टर ट्रेनर्स के प्रशिक्षण शुभारंभ
बिहार :-अरवल जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह मास्टर ट्रेनर्स के प्रशिक्षण शुभारंभ
आज जिला समाहरणालय के सभा कक्ष में निर्वाचन हेतु मास्टर ट्रेनर्स के प्रशिक्षण का शुभारंभ जिला पदाधिकारी, श्रीमती वर्षा सिंह द्वारा किया गया। जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा मौके पर मौजूद सभी प्रतिभागियों को निर्वाचन संबंधी विभिन्न जानकारियां दी गई। उनके द्वारा सभी पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी गई। उनके द्वारा निर्वाचन के दिन शुरुआत से लेकर पोलिंग के अंत तक की जाने वाली गतिविधियों एवं विभिन्न पदाधिकारियों के कर्तव्य से प्रतिभागियों को अवगत कराया गया। उनके द्वारा प्रायः की जाने वाली गलतियों पर भी सभा का ध्यान आकृष्ट कराया गया एवं उसका निदान भी बताया गया। उनके द्वारा बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट, वीवी पेट इन सभी उपकरणों के बारे में विशेष चर्चा की गई एवं इनका किस प्रकार कनेक्शन करना है इससे भी प्रतिभागियों को अवगत कराया गया। उनके द्वारा मतदाता की गोपनीयता से संबंधित जानकारी भी प्रतिभागियों के बीच साझा की गई। इस प्रकार जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा निर्वाचन से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्रतिभागियों के बीच दी गई।