विभिन्न विभागों में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले एक आरोपी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जनपद मैनपुरी के थाना कोतवाली पुलिस और साइबर क्राइम सेल  ने विभिन्न विभागों में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है

जनपद मैनपुरी के थाना कोतवाली पुलिस और साइबर क्राइम सेल  ने विभिन्न विभागों में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है तो वही पूरे मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया स्वास्थ्य विभाग में संविदा पर नौकरी करने वाली एक महिला ने थाना कोतवाली में एक मुकदमा पंजीकृत कराया था जिसमें बताया गया था कि सौरभ अग्निहोत्री निवासी उसराहार जनपद इटावा स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर ₹190000 रुपए लिए थे पकड़े गए आरोपी अभियुक्त के पास से 5 फर्जी आधार कार्ड जो आरोपी अभियुक्त के नाम से ही बने थे मोबाइल फोन और ₹35000 बरामद हुए हैं और वही जब आरोपियों से गहन पूछताछ की गई तो उसने बताया लगभग 17 लोगों के साथ विभिन्न विभागों में नौकरी लगवाने के नाम पर जिसमें स्वास्थ्य विभाग एफसीआई और जेल विभाग में नौकरी लगवाने के नाम से लवर 4000000 रुपए की ठगी कर चुका है और वहीं पकड़े गए आरोपी अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है

वाइट, विनोद कुमार एसपी मैनपुरी