पानी भरे गड्ढे में डूबकर चार मासूमों की मौत परिजनों में मचा कोहराम सीएम ने जताया शोक

हरदोई  पचदेवरा ।गुरुवार की सुबह 2 परिवारों पर कहर बनकर आयी।मैकपुर गांव के 2 परिवारों के 4 बच्चे सुबह खेतों में मूंगफली बीनने गए थे। जो गंगा एक्प्रेसवे बनाने के लिए खोदे गये बड़े बड़े गड्ढों में भरे गहरे पानी में डूब गए। ग्रामीणों ने शवों को पानी में उतराते हुये देखा तो सन्न रह गए।ग्रामीणों ने घटना की सूचना उनके परिजनों को दी।परिजन और ग्रामीण जबतक बच्चों को पानी के बाहर निकालते तबतक उनकी मौत हो चुकी थी।सूचना पर पँहुचीं पुलिस ने सभी बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।हृदयविदारक घटना को देख लोगों का कलेजा फट गया।दोनों परिवारों में घटना के बाद कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम मैकपुर से निकल रहे गंगा एक्सप्रेसवे को बनाने के लिए कार्यदायी संस्था द्वारा खेतों की गहरी खुदाई की गई।उन्ही गहरे गड्ढे में भरे पानी में 4 बच्चों की डूब कर मौत हो गई।बताया गया है बच्चे मूंगफली बीनने गये हुये थे। डूबने वाले बच्चों में मैकपुर निवासी सद्दाम व अजमत व पुत्र साबिर तथा मैकपुर के ही शौकीन का पुत्र मुस्तकीम व पुत्री खुशनुमा हैं।बच्चों के शवों को देख परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों के मुताबिक मृत सभी बच्चों की उम्र 10 वर्ष के आसपास ही होगी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक पचदेवरा ने बताया कि चारों बच्चों के शव बरामद कर लिए गए हैं पंचनामा भर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।वहीं घटना की सूचना पर जिले के आला अधिकारियों के अलावा एसडीएम पूनम भास्कर व सीओ हेमन्त उपाध्याय भी मौके पर पँहुचे। अधिकरियों में मृत बच्चों के परिजनों को दैवीय आपदा सहायता अनुग्रह राशि दिलवाए जाने का आश्वसन दिया।

पानी भरे गड्ढे में डूबकर चार मासूमों की मौत  परिजनों में मचा कोहराम  सीएम ने जताया शोक

पानी भरे गड्ढे में डूबकर चार मासूमों की मौत  परिजनों में मचा कोहराम  सीएम ने जताया शोक

  हरदोई  पचदेवरा ।गुरुवार की सुबह 2 परिवारों पर कहर बनकर आयी।मैकपुर गांव के 2 परिवारों के 4 बच्चे सुबह खेतों में मूंगफली बीनने गए थे। जो गंगा एक्प्रेसवे बनाने के लिए खोदे गये बड़े बड़े गड्ढों में भरे गहरे पानी में डूब गए। ग्रामीणों ने शवों को पानी में उतराते हुये देखा तो सन्न रह गए।ग्रामीणों ने घटना की सूचना उनके परिजनों को दी।परिजन और ग्रामीण जबतक बच्चों को पानी के बाहर निकालते तबतक उनकी मौत हो चुकी थी।सूचना पर पँहुचीं पुलिस ने सभी बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।हृदयविदारक घटना को देख लोगों का कलेजा फट गया।दोनों परिवारों में घटना के बाद कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम मैकपुर से निकल रहे गंगा एक्सप्रेसवे को बनाने के लिए कार्यदायी संस्था द्वारा खेतों की गहरी खुदाई की गई।उन्ही गहरे गड्ढे में भरे पानी में 4 बच्चों की डूब कर मौत हो गई।बताया गया है बच्चे मूंगफली बीनने गये हुये थे। डूबने वाले बच्चों में मैकपुर निवासी सद्दाम व अजमत व पुत्र साबिर तथा मैकपुर के ही शौकीन का पुत्र मुस्तकीम व पुत्री खुशनुमा हैं।बच्चों के शवों को देख परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों के मुताबिक मृत सभी बच्चों की उम्र 10 वर्ष के आसपास ही होगी।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक पचदेवरा ने बताया कि चारों बच्चों के शव बरामद कर लिए गए हैं पंचनामा भर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।वहीं घटना की सूचना पर जिले के आला अधिकारियों के अलावा एसडीएम पूनम भास्कर व सीओ हेमन्त उपाध्याय भी मौके पर पँहुचे। अधिकरियों में मृत बच्चों के परिजनों को दैवीय आपदा सहायता अनुग्रह राशि दिलवाए जाने का आश्वसन दिया।