खेत में लगी आग ,लाखो का पशु चारा जलाकर राख
किसान के खेत में अज्ञात कारण से लगी आग -पावटा उपखंड क्षेत्र के फतेहपुर खुर्द गांव का है मामला -₹2 लाख कीमत का पशु चारा जलकर हुआ राख -ग्रामीणों ने स्थानीय संसाधन की मदद से आग पर काबू करने का किया प्रयास -हल्का पटवारी संतोष यादव ने पहुंचकर मौका रिपोर्ट बनाई
विराटनगर (कोटपूतली)
विराटनगर । फतेहपुर खुर्द ग्राम पंचायत क्षेत्र में उसे समय हड़कंप मच गया। जब किसान भैरू राम यादव के खेत में ₹2 लाख कीमत के पशु चारा में तेज आग की लपटे और धुआं निकालने लगा। सामाजिक कार्यकर्ता बजरंग लाल यादव ने बताया कि अचानक खेत में से धुआं निकलता देख ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे। जहां पशु चारा जल रहा था। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। ग्रामीणों ने स्थानीय संसाधनों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। कुछ समय बाद दमकल भी मौके पर पहुंची। लेकिन आग की तीव्रता के आगे सभी संसाधन नाकाफी रहे। अग्निकांड में किसान का₹2 लाख कीमत का पशु चारा जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलती है हल्का पटवारी संतोष यादव ने मौके पर पहुंचकर मौका रिपोर्ट बनाई।

