नई दिल्ली. देश में इन दिनों टमाटर के दाम आसमान छू रहे हैं.
. हर कोई टमाटर के बढ़ते दामों से परेशान है. देशभर में अलग-अलग स्थानों पर टमाटर 100 से 150 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है. हर कोई उम्मीद कर रहा है कि जल्द ही टमाटर के दाम नीचे आ जाएंगे. इसी बीच कर्नाटक में एक किसान की टमाटर की फसल ही खेतों से चोरी होने का मामला सामने आया है. कर्नाटक के हसन जिले में एक महिला किसान के खेतों से चोर करीब ढाई लाख की कीमत की फसल चुरा कर ले गए.
पीड़ित किसान का नाम धारणी है. वो गोनी सोमनहल्ली गांव में रहती है और वहीं उसकी दो एकड़ की जमीन भी है. कर्ज लेकर उन्होंने टमाटर की फसल लगाई थी. महिला का कहना है कि इससे पिछली फसल के दौरान उन्हें काफी ज्यादा घाटा हो गया था. तब उन्होंने सेम की फसल लगाई थी. उम्मीद थी कि टमाटर के फसल लगाकर वो अच्छे पैसे कमा सकती है. यही सोचते हुए धारणी ने कर्ज भी ले लिया,

