महाराष्ट्र, गुजरात-राजस्थान समेत 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट! जानें IMD का नया अपडेट

महाराष्ट्र, गुजरात-राजस्थान समेत 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट! जानें IMD का नया अपडेट

IMD Weather: आज महारष्ट्र, गुजरात-राजस्थान समेत 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मुंबई में भारी बारिश में अब तक 10 लोगों की जान जा चुकी है.

Weather In India: देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मानसून की एंट्री हो गई है. जिसकी वजह से दिल्ली समेत आस-पास के कई इलाकों में मौसम सुहावना बना है. लेकिन बारिश की वजह से कई पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड तो कहीं वॉटर लॉजिंग का भी सामना करना पड़ा है. मुंबई में जहां मानसून से 10 लोगों की मौत हो गई तो वहीं असम के बारापेटा में बाढ़ 40 की मौत हो गई.

आज के मौसम के लिए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने देश के कई राज्यों में भारी से मध्यम बारिश की चेतावनी दी है. दिल्ली में और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहेंगे तो वहीं, ठीक इसी समय पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई

है.