Manipur Violence: इंफाल में भीड़ ने BJP ऑफिस को घेरा, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

Manipur Violence: इंफाल में भीड़ ने BJP ऑफिस को घेरा, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

 Violence: इंफाल में भीड़ ने BJP ऑफिस को घेरा, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

Manipur Violence: मणिपुर में हुई हिंसा में अब तक 100 से ज्यादा लोगों की जान जाManipur चुकी है. ये हिंसा राज्य में तीन मई को शुरू हुई थी.

Manipur Violence: मणिपुर में हिंसा जारी है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार (29 जून) को हिंसा में विस्थापित हुए लोगों से मुलाकात की. इसी बीच राज्य की राजधानी इंफाल में स्थित बीजेपी के ऑफिस के पास भीड़ जमा हो गई और ऑफिस को घेर लिया है.

इनको तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस भीड़ को हटाने के लिए लगातार आंसू गैस का प्रयोग कर रही है. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक गुरुवार को ही कंगपोकपी जिले के हरओठेल गांव में कुछ अज्ञात उपद्रवियों ने बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई. कुछ अन्य घायल हो गए।