ट्रंप की हत्या की साजिश के आरोप में पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत कई नेताओं को मारने की बड़ी साजिश नाकाम हुई है. न्यूयॉर्क सिटी में एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा गया है, जो अमेरिका में नेताओं की हत्या करने के लिए आया था. इस शख्स के संबंध ईरान की सरकार के साथ हैं, जो US को अपना दुश्मन मानता है. अदालती दस्तावेजों के मुताबिक, न्याय विभाग ने गिरफ्तार शख्स पर राजनीतिक हत्याएं करने की साजिश रचने और ईरानी सरकार के साथ संबंध रखने का आरोप लगाया है.

