उन्नाव : नगर पंचायत रसूलाबाद में समाजिक कार्यकर्ता सैय्यद बज़्में हैदर ने हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया।
Har Ghar Tiranga
उन्नाव : नगर पंचायत रसूलाबाद में हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ सैय्यद बज़्में हैदर ने किया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने सभी देशवासियों से आग्रह किया है के वो हर घर तिरंगा अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले, प्रधानमंत्री मोदी के आग्रह पर नगर पंचायत रसूलाबाद के समाजिक कार्यकर्ता सैय्यद बज़्में हैदर ने घर पर तिरंगा लगाकर इस मुहीम में हिस्सा लिया, सैय्यद बज़्में हैदर ने लोगों से कहा आप लोग भी हर घर तिरंगा अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले, भारत की एकता अखंडता समानता का प्रतीक है तिरंगा राष्ट्रध्वज उसको अपने अपने घरों पर लगाए।

भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाते हुए 'आजादी का अमृत महोत्सव' के अवसर पर पीएम मोदी ने पिछले साल 22 जुलाई को 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश से इस साल 13 से 15 अगस्त तक 'हर घर तिरंगा' अभियान में हिस्सा लेने का आग्रह किया।
पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा कि भारतीय ध्वज स्वतंत्रता और राष्ट्रीय एकता की भावना का प्रतीक है, उन्होंने भारतीयों से 'हर घर तिरंगा' वेबसाइट पर अपनी तस्वीरें अपलोड करने का भी आग्रह किया।
मोदी ने ट्वीट किया,‘हर घर तिरंगा’ अभियान ने आजादी के अमृत महोत्सव में एक नई ऊर्जा भरी है। देशवासियों को इस साल इस अभियान को एक नई ऊंचाई पर ले जाना है। आइए, 13 से 15 अगस्त के बीच देश की आन-बान और शान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज को फहराएं, तिरंगे के साथ https://harghartiranga.com पर अपनी सेल्फी भी जरूर अपलोड करें।

