देशवाली विकास बोर्ड के गठन की मांग
जहाज़पुर,राजस्थान मे देशवाली समाज का आर्थिक व सामाजिक उत्थान के लिए देशवाली विकास बोर्ड की मांग को लेकर आज मुख्य्मंत्री के नाम राज्य मंत्री को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन के दौरान मुस्लिम पंचायत देशवालियांन समिति के सदर रसीद मोहम्मद नेब ने बताया की राजस्थान राज्य मे लाखों की तादाद मुस्लिम देशवाली समाज निवासरत है। देशवाली समाज की आर्थिक व सामाजिक उन्नति के लिए देशवाली विकास बोर्ड नियुक्त किया जाना आवशयक है। इस मांग को लेकर पूरे राजस्थान मे देशवाली समाज के लोगों द्वारा जगह जगह ज्ञापन देकर देशवाली विकास बोर्ड का गठन की पुरजोर तरीके से मांग की जा रही है।
इस दौरान हाजी पीरू पटेल,सिकंदर खान,युसूफ गौड़, दिलदार दीवाना,जब्बार तवर,अजीज भाटी,अल्ताफ हुसैन,साबिर हुसैन,सहित अन्य लोग मौजूद थे।
रिपोर्टर नईम अख्तर देशवाली जहाज़पुर
हिन्दुस्थान न्यूज नेटवर्क

