शाजापुर - देहली स्मार्ट पब्लिक स्कूल में मनाया गरबा महोत्सव

शाजापुर - देहली स्मार्ट पब्लिक स्कूल में मनाया गरबा महोत्सव

शाजापुर। देहली स्मार्ट पब्लिक स्कूल में गुरुवार को गरबा महोत्सव मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों के साथ शिक्षक-शिक्षिकाओं और पालकों ने भी गरबा कर मां की आराधना की। इस मौके पर विद्यालय संचालक मनीष शर्मा, प्राचार्य मनप्रीत कौर ने कहा कि विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति से अवगत कराने के उद्देश्य से विद्यालय में हर त्यौहार उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस बार गरबा महोत्सव में विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावक भी शामिल हुए जिससे विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन हुआ। इस मौके पर छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।