कैलाशपुरी बैराज से जल भरकर के पांच स्थानों पर चढ़ाया गया जल
कृष्णा पाण्डेय
बहराइच! ग्राम सभा सुजौली से चौधरी चरण सिंह गिरिजा बैराज़ पर कांवर यात्री जल भरकर मिहिपुरवा अंतर्गत बुढ़ेश्वर उर्फ़ बुढ़वा बाबा पर जल चढ़ाया। पावन पर्व भोलेनाथ शंकर का सावन का महीना चल रहा है, और इस बार सावन 59 दिनों का है कई महान विद्वानो का कहना है कि ऐसा संयोग 12 - 13 वर्षो में एक बार बनता है। भक्तगण भी खुश है कि इस बार भोलेनाथ को दो माह तक चल चढ़ाने क मौका मिलेगा। सुजौली ग्राम सभा के हज़ारो की संख्या में शिव भक्त विगत कई वर्षों से सावन के महीने में गांव से जाकर चौधरी चरण सिंह गिरिजा बैराज से जल भरकर बुढ़वा बाबा, व अन्य शिव स्थलों पर चढ़ाते है। सुजौली ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजेश गुप्ता ने कांवरियों का पूर्व की भांति आज भी आदर सत्कार करते हुए स्वागत किया। कांवरियों ने भी प्रधान प्रतिनिधि राजेश गुप्ता की सेवा भाव को देखते हुए भगवान भोलेनाथ से प्रधान प्रतिनिधि के लिए मंगल कामना करते हुए भोलेनाथ का जयकारा लगाया कांवरियों की जय घोष की गूंज साथ जल चढ़ाया गया। दूर-दूर तक काफी देर तक सुनाई देती रही। सुजौली थाना प्रभारी सौरभ सिंह, उप निरीक्षक ओम प्रकश यादव, उप निरीक्षक शंकर सिंह, उप निरीक्षक शैलेन्द्र शर्मा, उप निरीक्षक राजकुमार, कांस्टेबल राजेश कुमार, विजय पासवान व पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था पर अपनी पैनी नजर रखते हुए चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे। और सम्पूर्ण शांति व्यवस्था के साथ सभी कांवरिया जल भरकर बुढ़ेश्वर बाबा के लिए रवाना हो गये। कांवरियों को रास्ते में किसी प्रकार की खाने - पीने की परेशानी ना हो, इस लिए गांव के जायसवाल ब्रदर्स ने छोला चावल व मंत्री डीजे की ओर से सर्बत सभी भक्तगणो को खिलाया पिलाया गया। इस मौके पर कांवरिया कमेटी के अध्यक्ष राजेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष राम सिंह, दिनेश, राम नेवल आदि लोग मौजूद रहे।

Krishna Pandey

