शाजापुर - जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप्स फेडरेशन का 14वां राष्ट्रीय अधिवेशन शंखेश्वर में आयोजित, शाजापुर से भी 50 सदस्यों ने लिया भाग
शाजापुर। गुजरात के प्रसिद्ध जैन तीर्थ शंखेश्वर पार्श्वनाथ में जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप्स फेडरेशन की तीन दिवसीय 14 वीं राष्ट्रीय कान्फ्रेंस आयोजित हुई। शाजापुर से भी इस कॉन्फ्रेंस में 50 सदस्यों ने राष्ट्रीय प्रचार सचिव मनोज जैन के नेतृत्व में भाग लिया। इस कॉन्फ्रेंस में देशभर से एक हजार से अधिक दंपत्तियों ने भाग लिया।
राष्ट्रीय अधिवेशन का विधिवत शुभारंभ जैन ध्वज फहराकर किया गया, उसके बाद अतिथियों ने दीप प्रज्वलित किया। स्वागत व अध्यक्षीय भाषण राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय ललवानी ने दिया ओर कहा कि मुझे जो दायित्व दिया उसका निर्वहन करने में सभी का सहयोग मुझे मिला इसके लिए हृदय से आभारी हूं,मुझ जैसे इस ग्रुप के छोटे से कार्यकर्ता को राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व दिया उसके लिए में आभार शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकता । इस राष्ट्रीय अधिवेशन में फेडरेशन परिवार की ओर से संस्थापक अध्यक्ष विजय मेहता को उनके 28 वर्षों के अविस्मरणीय योगदान एवं अन्य सामाजिक धार्मिक संस्थाओं में उनके तन मन धन से विशेष योगदान को रेखांकित करते हुए,*समाज संगठन रत्न* से विभूषित करने की घोषणा करते हुए उनका अभिनंदन किया गया। इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में केन्द्र सरकार में राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त सुनील सिंघी, कुलपति स्वप्निल कोठारी, वरिष्ठ पत्रकार राजेश चेलावत,उद्योगपति प्रकाश बोहरा,स्था.जैन कॉन्फ्रेंस प्रांतीय अध्यक्ष ललित छल्लानी,नवकार परिवार के ललित सी. जैन मौजूद थे। पत्रिका के संपादक प्रदीप ललवानी ने अतिथियों के हाथों गणधर पत्रिका विशेषांक का विधिवत विमोचन कराया।
वरघोड़े में शाजापुर ग्रुप को मिला तृतीय पुरस्कार
मुख्य आकर्षण सभी ग्रुपों का भव्य वरघोडा था, जिसमें तीस ग्रुपों ने दो किलोमीटर लम्बे इस वरघोडा में आकर्षक डे्स और महत्वपूर्ण हस्तियों का मुखौटा पहनकर प्रदर्शन किया,g20, चन्द्र समग्र जैन एकता स्वरूप हमारे साधु साध्वी भगवान की वेशभूषा में भी अपनी प्रस्तुति दी। वरघोड़े में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले ग्रुपों को प्रथम ,द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वरघोड़े में शाजापुर ग्रुप को तृतीय पुरस्कार मिला। इस समारोह में वर्ष भर में मानव सेवा,ओर अन्य क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले ग्रुपों को विशेष अवार्ड चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया एवं सभी अध्यक्षों को प्रशस्तिपत्र प्रदान किए गए। इस तीन दिवसीय राष्ट्रीय कान्फ्रेंस मैं महाआरती, भक्तामर पाठ, मोटिवेशन शिविर भी आयोजित किया गया। विभिन्न सत्रों का संचालन एवं आभार व्यक्त राष्ट्रीय महासचिव संतोष मामा, शारदा बोथरा, राजेश भंडारी, कॉन्फ्रेंस संयोजक दिलीप भंडारी व शैलेष जैन ने किया। इस कॉन्फ्रेंस में शाजापुर से मनोज जैन,मनोहर जैन, मनोज रामसणा,संजय कोठारी,महेश जैन, राजेश गोलेछा,अभय जैन,नरेश कोठारी,राजीव जैन,कुशल जैन,पारस जैन, सचिन कोठारी,प्रमोद जैन, दिनेश जैन, पंकज मांडलिक, पंकज जैन,प्रीत मांडलिक, मंगलेश दुग्गड़, अर्पण कोठारी,निकित कोठारी,सचिन धूपिया सहित महिलाएं एवं बच्चे शामिल हुए।

