शाजापुर - शहर में शान के साथ निकाला गया ईद मिलादुन्नबी का जुलूस
शाजापुर। गुरुवार को सीरत कमेटी की ओर से गुरूवार को निकाले गए जुलूस में शामिल होने शाही जामा मस्जिद बादशाही पुल पर हजारों समाजजन एकत्रित हुए और सड़कों पर जनसैलाब दिखाई दिया। पैगंबर हजऱत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का जन्मदिन शाजापुर में परम्परागत हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया।
जश्न ए ईदमिलादुन्नबी पर नगर के विभिन्न क्षेत्रों में आकर्षक साजदृसज्जा की गई। मस्जिदों में नमाज अदा करने मुस्लिम धर्मावलंबी बड़ी संख्या में पहुंचे। शाही जामा मस्जिद में खासी चहलपहल देखने को मिली। सबसे ज्यादा उत्साह बच्चों में नजऱ आया। आकर्षक परिधानों में बच्चे ईद मिलादुन्नबी की ख़ुशी मनाते नजऱ आये। सुबह कुरान ख़्वानी और दुआ के बाद जुलुस की शुरुआत हुई। जुलूस में प्यारे नबी के आशिकों का भारी जन सैलाब देखने को मिला। लोग दुरुद शरीफ, सलातो सलाम पढ़ते हुए चल रहे थे। इसके साथ ही हर किसी की जबान पर नबी की आमद मरहबा के नारो की गूंज थी। शहर के इमाम और उलेमा ने नबी के बताये मार्ग पर बयान किये और देश में अमन चौन की दुआ मांगी। वहीं जुलुस में शामिल वरिष्ठों का नगर के अनेक स्थानों पर हिन्दू भाईयों के साथ बोहरा समाज, व्यापारीगण के साथ विभिन्न राजनैतिक व सामाजिक सांगठनों ने स्वागत किया।
ईद मिलादुन्नबी और गणेश विसर्जन को लेकर पुलिस प्रशासन रहा अलर्ट - गुरूवार को ईद मिलादुन्नबी पर्व के साथ ही गणेश विसर्जन के चल समारोह भी निकाले गए। जिसे लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहे। पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, एसडीएम नरेंद्र पाण्डे कोतवाली प्रभारी बृजेश मिश्रा पुलिस बल के साथ जुलूस के दौरान मुस्तेद रहे और एसपी के दिशा निर्देश पर पुलिस बल अलर्ट रहा। शाही जामा मस्जिद से शुरू हुआ जुलुस निर्धारित समय 1 बजे के पूर्व वहीं संपन्न हुआ। सीरत कमेटी ने जुलुस में आये समाजजनों और व्यवस्था में लगे प्रशासन व पुलिस अमले का आभार माना।

