अगस्त में पड़ने वाले हैं कई व्रत और त्योहार, रक्षाबंधन से लेकर नाग पंचमी तक की जानिए तारीख
August Festivals: 1 अगस्त से लेकर 31 अगस्त तक कौन-कौनसे व्रत रखे जाएंगे और कौनसे त्योहार पड़ेंगे इसकी पूरी लिस्ट देख लीजिए यहां.
August Vrat: अगस्त का आधा महीना श्रावण का होता है और दूसरा आधा भाद्रपद का. इस माह कई व्रत और त्योहार पड़ रहे हैं जिनमें रक्षाबंधन, प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat), नाग पंचमी, संकष्टी चतुर्थी और श्रावण पूर्णिमा आदि शामिल हैं. वहीं, 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा. इसके अतिरिक्त रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) को लेकर भी उलझन की स्थिति बनती दिख रही है. ऐसे में हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल रक्षाबंधन की तिथि यहां व्रत की सूची में दी गई है. इस माह मासिक शिवरात्रि भी पड़ेगी और साथ ही परम एकादशी भी मनाई जाएगी. जानिए किस दिन कौनसा त्योहार पड़ेगा या कौनसा व्रत रखा जाएगा.

