कब है गणेश चतुर्थी? जानें मूर्ति स्थापना का शुभ मूहूर्त
भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणपति बप्पा की स्थापना की जाती है। इसी दिन से 10 दिन तक चलने वाले गणेश उत्सव की शुरुआत होती है। गणेश चतुर्थी का त्योहार गणेश जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस साल गणेश उत्सव की शुरुआत 19 सितंबर 2023 से हो रही है।
गणेश उत्सव : पूजा की तिथि और शुभ मुहूर्त के बारे में
पंडित महेश अग्निहोत्री ने बताया कि गणपति बप्पा की स्थापना के लिए शुभ समय का ध्यान जरूर रखना चाहिए।
मध्याह्न गणेश पूजा एवं गणपति स्थापना मुहूर्त - 19 सितम्बर 2023 समय 11:01 से दोपहर 1:28 बजे तक - सर्वश्रेष्ठ है
पंडित -महेश अग्निहोत्री चामुंडा देवी मंदिर शाहजहांपुर मेरठ

