थाना पूरामुफ्ती पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर, कब्जे से 04 अवैध देशी जिन्दा बम बरामद किया गया...

प्रयागराज : जनपद के थाना पूरामुफ्ती पुलिस द्वारा आज दिनांक- 26.12.2023 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त राम प्रसाद सेन पुत्र स्व0 राम मनोहर नि0 ग्राम मातपुर थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज को लाल बिहार भट्टा के पास थाना क्षेत्र पूरामुफ्ती से गिरफ्तार कर कब्जे से 04 अवैध देशी जिन्दा बम बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना पूरामुफ्ती पर मु0अ0सं0 234/23 धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम पंजीकृत किया गया । नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः- राम प्रसाद सेन पुत्र स्व0 राम मनोहर नि0 ग्राम मातपुर थाना, पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज, उम्र 21 वर्ष। पंजीकृत अभियोग का विवरणः- मु0अ0सं0 234/23 धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, थाना पूरामुफ्ती कमिश्नरेट प्रयागराज। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः- 01.उ0नि0 अमित कुमार सिंह चौकी प्रभारी बमरौली थाना पूरामुफ्ती कमिश्नरेट प्रयागराज। 02.का0 योगेश कुमारथाना पूरामुफ्ती कमिश्नरेट प्रयागराज। 03.का0 गोविन्द सरोजथाना पूरामुफ्ती कमिश्नरेट यागराज।