उत्तर प्रदेश : अलीगढ़, मुस्लिम यूनिवर्सिटी में जमकर हंगामा, डॉक्टर समेत 3 घायल, दो गुटों में हुआ विवाद।

Uttar Pradesh Aligarh

उत्तर प्रदेश : अलीगढ़, मुस्लिम यूनिवर्सिटी में जमकर हंगामा, डॉक्टर समेत 3 घायल, दो गुटों में हुआ विवाद।

उत्तर प्रदेश : अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के वीएम हॉल में देर रात दो गुटों में जमकर फायरिंग हुई। फायरिंग की घटना में होम्योपैथिक डॉक्टर समेत तीन लोगों को गोली लग गई, वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में फायरिंग की घटना सामने आई है। यूनिवर्सिटी के वीएम हॉल में देर रात दो गुटों में जमकर फायरिंग हुई। कैंपस में गोली चलने से भगदड़ मच गई। फायरिंग और भगदड़ के बीच हॉस्टल में किसी काम से गए एक होम्योपैथिक डॉक्टर समेत तीन लोगों को गोली लग गई। वे गंभीर रूप से घायल हो गए। 
आरोपियों की पहचान के लिए पूछताछ। 

घायलों को अन्य छात्रों ने तत्काल एएमयू के जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। वहीं, कैंपस में फायरिंग की सूचना पर तत्काल एएमयू के प्रॉक्टर प्रो. वसीम अहमद, प्रॉक्टोरियल टीम और सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है और गोली चलाने वाले छात्रों की पहचान के लिए पूछताछ शुरू की है। 
फायरिंग की घटना के बाद मची भगदड़
सोमवार देर रात करीब 11:00 बजे के आस-पास कुछ छात्र हॉस्टल में बाहर बैठे हुए थे। इसी दौरान एक गुट के कुछ छात्र वहां पहुंचे और उन्होंने फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस घटना के बाद भगदड़ मच गई। फायरिंग करने के बाद आरोपी वहां से चले गए। इसके बाद फायरिंग करने वाले छात्रों ने दूसरे गुट के छात्रों को फोन किया और दोबारा एसएस नार्थ हॉल में आकर बातचीत करने को कहा।