तापसी जैसे बाल चाहिए? भूल से भी न करें ये 1 गलती, एक्ट्रेस बोलीं 'पहले मुझे भी नहीं पता था मैं गलत कर रही हूं'
कई लोग अपने बालों को स्टाइल करने के लिए उन्हें कर्ली बनाते हैं, तो कई लोगों के बाल नेचुरली ही कर्ली होते हैं। उन्हें अपने बालों को स्ट्रेट बनाने में पैसे खर्चने पड़ते हैं। अगर आप भी तापसी पन्नू जैसे बाल पाना चाहते हैं, तो एक बात का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है।
हाइलाइट्स
- तापसी पन्नू के कर्ली बालों की रखरखाव की खास टिप्स।
- कंघी के बिना बालों को सुलझाने का रोचक तरीका।
- डॉक्टर ने बताया कर्ली बालों के लिए सही देखभाल।
बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू की जबरदस्त एक्टिंग के अलावा, उनकी खूबसूरती, कॉन्फिडेंस और ग्रेसफुल अंदाज भी लोगों को बहुत पसंद आता है। हालांकि, इन सभी चीजों के अलावा एक चीज और है, जो लोगों का ध्यान खींचने का काम करती है। अब आप सोच रहे होंगे कि खूबसूरती हो गयी और एक्टिंग भी हो गई है, तो क्या रह गया है? ऐसे में आपको बता दें कि अभी बाल रह गए हैं। जी हां, बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू के कर्ली यानी घुंघराले बालों की अलग से फैन फॉलोइंग है। ऐसी बहुत सी महिलाएं हैं, जो तापसी जैसे कर्ल्स पाना चाहती हैं। मगर अब सिर्फ चाहत से कुछ भी नहीं होता है। अब चाहत से ज्यादा हमें कर्म पर ध्यान देना होता है। अगर आप ये सोच रहे हैं कि बालों के बीच में चाहत और कर्म कहां से घुस गए हैं, तो आइए इसका जवाब जान लेते हैं।
बालों की देखभाल है जरूरी
अगर आप तापसी जैसे हेल्दी बाल पाना चाहती हैं, तो इसके लिए आपके पास पहले नेचुरल कर्ल्स का होना बहुत जरूरी होता है। अगर आपके पास ऐसा नहीं है, तो आप रोजाना आयरन की मदद से बालों को कर्ल करने के लिए तो हमारे ख्याल से नहीं बैठने वाली हैं। अगर आपके पास नेचुरली कर्ली यानी घुंघराले बाल हैं, तो इनका ध्यान रखना पड़ता है। तभी आपके बाल हेल्दी और हाइड्रेटेड नजर आएंगे। तापसी ने अपने एक इंटरव्यू में बताया है कि किस तरह वो इन बालों को मेंटेन करती हैं।
तापसी ने क्या कहा?
तापसी पन्नू ने इंटरव्यू में कहा है कि वो अपने बालों में कंघी का इस्तेमाल नहीं करती हैं। अब आप कहेंगे कि ये कैसे बचकानी सी बात है? मगर यही सच है कि एक्ट्रेस अपने बालों में कंघी नहीं लगाती हैं। हालांकि, जब उनसे पूछा गया कि अगर आपके बाल उलझ जाते हैं, तो आप क्या करती हैं? इस पर उन्होंने कहा कि मैं अपने बालों में तेल लगाती हूं और शावर के दौरान ही बालों को सुलझा लेती हूं। इसके लिए हेयर वॉश के बाद अगले से बालों में कंघी नहीं फेरती हूं।
डॉक्टर की क्या है राय?
तापसी पन्नू की इस कंघी ना करने के पीछे की साइंस को साझा करते हुए, डॉक्टर हुमा शेख ने कहा कि कर्ली बालों का स्ट्रक्चर हेलिकल होता है। ये ज्यादा मुड़े हुए और ज्यादा वीक होते हैं। अब जब इनमें कंघी फेरी जाती है, तो बाल नेचुरली खींचते हैं और बालों में फ्रिजिनेस, ब्रेकेज जैसी समस्या हो सकती है। ऐसे में आपको अपने बालों को सिर्फ हेयर वॉश करते समय सुलझाना चाहिए। जब बालों में कंडीशनर भी लगा हुआ है। आप सल्फेट फ्री शैंपू और चौड़े दांत वाली कंघी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

