उन्नाव में ब्राह्मण महासम्मेलन में पहुंचे दिनेश शर्मा, बोले-भारत की संस्कृति को मजबूत करें, परिवार वादी गठबंधन है INDIA हार से पहले टूट जाएगा।
Former Deputy CM Uttar Pradesh Visit Unnao.
उन्नाव के निराला प्रेक्षागृह में सर्व ब्राह्मण विकास परिषद रजिस्टर्ड द्वारा 'ब्राह्मण महासम्मेलन' का आयोजन किया गया। ब्राह्मण महासम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा पहुंचे। पूर्व डिप्टी सीएम का आयोजक मंडल ने बुके व प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत अभिनंदन किया। पूर्व डिप्टी सीएम ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में सदर विधायक पंकज गुप्ता व ब्राह्मण समाज के प्रबुद्ध वर्ग के वरिष्ठ जन मौजूद रहे।

डॉ. दिनेश शर्मा ने मंच से सनातन धर्म व संस्कृति का जिक्र कर भारत की संस्कृति को मजबूत करने की अपील की। मंच के माध्यम से ब्राह्मण वर्ग को बीजेपी को और मजबूत करने का जिक्र इशारों में किया। वहीं विपक्षी दलों पर पूर्व डिप्टी सीएम जमकर बरसे। वहीं देश व प्रदेश सरकार की जनहित की योजनाओं का बखान किया। INDIA गठबंधन पर हमला बोलते हुए पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि इस गठबंधन को परिवार वादी कहना चाहिए। डिफेक्टिव एक अनैतिक, एक परिवारवादी, एक ऐसा गठबंधन है जो क्षणिक है। चुनाव आने से पहले आपस में मिलता है। जैसे ही चुनाव खत्म हो जाते हैं और हार होती है। उतनी ही तेजी से टूटता है। मुझे लगता है कि इस बार हार से पहले ही टूट जाएगा।
केंद्र सरकार के लिए दिल्ली संवेदनशील जगह है
दिल्ली अध्यादेश पर पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार के लिए दिल्ली संवेदनशील जगह है। दिल्ली में केंद्र का हस्तक्षेप नहीं होगा तो सारे विश्व के दूतावास वहीं पर हैं। भारत के संचालन का केंद्र दिल्ली है। इसलिए दिल्ली पर केंद्र का अधिपत्य ये ज्यादा महत्वपूर्ण है। मैं समझता हूं कि यह रहेगा कांग्रेस ने भी आजादी के बाद शासन में कुछ नहीं किया। चौधरी चरण सिंह, चंद्र शेखर, वीपी सिंह भी प्रधानमंत्री रहे। उन्होंने भी कुछ नहीं किया। इसलिए नहीं किया था क्योंकि दिल्ली एक संवेदनशील स्थल है इसका नेतृत्व केंद्र के हाथों में जरूरी है।

