उत्तर प्रदेश : दिन दहाड़े ग़ाज़ियाबाद तहसील के वकील मोनू चौधरी की हत्या।
Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश : ग़ाज़ियाबाद जिले में दिनदहाड़े एक वकील की हत्या का मामला सामने आया है। गाजियाबाद के थाना सिहानीगेट क्षेत्र तहसील में अज्ञात हमलावरों ने वकील की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के समय वकील अपने चैंबर पर बैठे थे। जानकारी के अनुसार वकील मोनू चौधरी को अज्ञात हमलावरों ने सिहानी गेट थाना क्षेत्र में मौजूद तहसील परिसर के अंदर चैंबर में घुसकर गोली मारी है।
हमलावरों ने खाना खाते समय मारी गोली
घटना के समय मृतक मोनू अपने चैंबर नंबर 95 में खाना खा रहे थे। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर हमलावर कौन थे और कितने थे। फिलहाल तहसील के तमाम वकील मौके पर इकट्ठा हैं। पुलिस के अनुसार मोनू चौधरी का शव उनकी कुर्सी पर लहूलुहान हालत में पड़ा मिला है। बता दें कि मोनू चौधरी तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव लड़ चुके हैं।

