इन संभागों में शीतलहर का अलर्ट, कई जिलों में कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग ने बताया कब मिलेगी राहत

इन संभागों में शीतलहर का अलर्ट, कई जिलों में कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग ने बताया कब मिलेगी राहत

Cold Wave: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है। यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सरगुजा इलाके कड़ाके की ठंड को देखते हुए अलाव की व्यवस्था की गई है।

 

रायपुर: दिसंबर महीने में Chattisgarh में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कड़ाके की ठंड के कारण राज्य के कई जिलों में लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। नगर निगम ने भी अलाव की व्यवस्था की है। सरगुजा संभाग में शीतलहर का भी असर देखने को मिल रहा है। वहीं, राजधानी रायपुर में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है। यहां तापमान में गिरावट के कारण अब दिन में भी ठंड का एहसास होने लगा है।


अगले 24 घंटों का अलर्ट

Forest Department के अनुसार, अगले 24 घंटों में दुर्ग, बिलासपुर और रायपुर संभाग के जिलों में शीतलहर की संभावना है। शीतलहर को देखते हुए विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि जरूरी हो तभी घरों से बाहर निकलें।

 

48 घंटे बाद मिल सकती है राहत

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों के बाद राज्य के मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। 48 घंटों के बाद तापमान में 1-2 डिग्री की वृद्धि हो सकती है। तापमान में वृद्धि के साथ ही लोगों को ठंड से हल्की राहत मिलने की संभावना है। हालांकि आने वाले दो दिनों तक किसी तरह से राहत मिलने की संभवना नहीं है। मौसम विभाग ने इस बार दिसंबर महीने में कड़ाके के ठंड की संभावना जताई है।



अंबिकापुर में कड़ाके की ठंड

अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री के बीच पहुंच गया है। वहीं, राजधानी रायपुर में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है। रायपुर में 12 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, दुर्ग में 9 डिग्री के लगभग तापमान पहुंच गया है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही क्षेत्र में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पेंड्रा में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री पहुंच गया है।



कई जगहों पर अलाव की व्यवस्था

रायपुर में भी शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। नगर निगम ने आम लोगों को राहत देने के लिए शहर में अलाव की व्यवस्था शुरू कर दी है। राजधानी में अभी 12 से अधिक लोकेशन पर रातभर अलाव जलवाने के निर्देश दिए हैं। जिससे बेघर, राहगीरों और आम नागरिकों को ठंड से राहत मिल सके। छत्तीसगढ़ हेल्थ विभाग ने भी लोगों का ध्यान रखते हुए एडवाइजरी जारी की है।