रात्रि में घर में घुसकर चोरी करने वाले चोरों को चंद घंटो में पुलिस ने किया गिरफ्तार

The police arrested the thieves who broke into the house at night and stole within a few hours.

रात्रि में घर में घुसकर चोरी करने वाले चोरों को चंद घंटो में पुलिस ने किया गिरफ्तार

शिवपुर पुलिस ने घर में घुस चोरी करने वाले आरोपियों को चाँद घंटों में पकड़ने में सफलता हासिल की है। पूरा मामला दिनांक 07 जनवरी का है जब दोपहर लगभग 12 बजे को कैलाश यादव पिता शिवप्रसाद यादव निवासी अमलाडा कला ने रिपोर्ट दर्ज कराई की वह 7 जनवरी सुबह सुबह 06 बजे जब उठा तो देखा कि कमरे की खिड़की टूटी हुयी है एवं 40-40 किलो सोयाबीन की 02 बोरिया गायब है। कोई अज्ञात चोर घर में घुसकर चोरी कर सोयाबीन ले गया है। पुलिस के द्वारा उक्त मामले में धारा 457, 380 के तहत मामला दर्ज किया गया। 

चोरी की घटना के बाद घटना की गंभीरता को देखते हुये थाना प्रभारी शिवपुर उप निरीक्षक विवेक यादव के द्वारा पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम को घटना से अवगत कराया। तथा एसडीओपी राजू रजक के निर्देशन एवं थाना प्रभारी विवेक यादव के नेतृत्व में टीम गठित की गयी। उक्त टीम के द्वारा तकनीकी तथा गैर तकनिकी साधनों की मदद से चंद घंटो में ही दिनांक 07/01/24 को संदेही दीपक पिता कैलाश चन्द्र बिल्लोरे उम्र 23 साल एवं बलराम पिता सरवन बिल्लोरे उम्र 20 साल दोनों नि अमलाडा कला को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गयी। जिनके द्वारा चोरी करना कबूल किया। 

जिनसे सोयाबीन की 02 बोरियो में करीब 80 किलो सोयाबीन कीमती 4000 रूपये की एवं घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल क्रमांक एमपी 47 एमजे 1878 कीमती लगभग 30,000 रूपये की जप्त की जाकर उक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायलय में पेश किया गया। पूरी कार्रवाई में उप निरीक्षक विवेक यादव, सउनि आशीष तिरोल्या, आरक्षक सचिन शर्मा , सतीश कुशवाह, अमर तवर, महेंद्र गुर्जर की उल्लेखनीय भूमिका रही।