केबिनेट मंत्री हेमंत मीणा ने किया ग्राम पंचायत कानगढ़ एवं भाटभमरिया शिविर का निरीक्षण

केबिनेट मंत्री हेमंत मीणा ने किया ग्राम पंचायत कानगढ़ एवं भाटभमरिया शिविर का निरीक्षण
केबिनेट मंत्री हेमंत मीणा ने किया ग्राम पंचायत कानगढ़ एवं भाटभमरिया शिविर का निरीक्ष

जनसमूह को किया संबोधित कहा- हर वंचित पात्र तक लाभ पहुंचाना है उद्देश्य, अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि निभाएं सक्रिय भागीदारी

प्रगति के पथ पर राजस्थान के ध्येय को साकार कर रही है विकसित भारत संकल्प यात्रा

प्रतापगढ़,11 जनवरी। राजस्थान के विकास से राष्ट्र के विकास की और अग्रसर ’विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के अंतर्गत जनसहभागिता के माध्यम से आमजन को भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक कर घर-घर, गाँव-गाँव जाकर लाभान्वित किया जा रहा है। ’विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के तहत गुरुवार को ’मोदी जी की गारंटी’ नाम से लोकप्रिय आईसी वैन माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जनता के नाम प्री-रिकॉर्डेड वीडियो संदेश एवं प्रमुख जनकल्याणकारी कार्यक्रमों से संबन्धित जनजागरूकता संदेश को लेकर जिले में निर्धारित रूट मेप के अनुसार धमोत्तर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत देवगढ़ व बिहारा, धरियावद ब्लॉक की ग्राम पंचायत चित्तौड़िया व भांडला, दलोट पंचायत समिति की ग्राम पंचायत कानगढ़ व भाट भमरिया एवं सुहागपुरा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत मोटा धामनिया व तलाया में पहुँची।

केबिनेट मंत्री राजस्व एवं उपनिवेशन विभाग यात्रा के उद्देश्य को पूरा करने के क्रम में सतत रूप से कैंप का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित कर रहे है कि हर वंचित को योजना का लाभ पहुंचाया जाए। इसी क्रम में उन्होंने दलोट पंचायत समिति की ग्राम पंचायत भाटभमरिया और कानगढ़ में लगे शिविर का निरीक्षण किया।

मंत्री श्री मीणा ने जनसमूह को संबोधित करते  हुए कहा कि प्रगति के पथ पर राजस्थान के ध्येय को साकार कर रही विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत् जनसहभागिता के माध्यम से आमजन को भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक कर घर-घर, गाँव-गाँव जाकर लाभान्वित किया जा रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि ’विकसित भारत संकल्प यात्रा’ वंचित वर्ग के लिए सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने का जमीनी स्तर पर कार्य कर रही है। इस अभियान का उद्देश्य माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे आयुष्मान भारत- पीएमजेएवाई, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना - राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा, प्रधानमंत्री किसान सम्मान, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), प्रधानमंत्री पोषण अभियान, ’हर घर जल’ - जल जीवन मिशन, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री प्रणाम योजना, नैनो उर्वरक योजना आदि के प्रति जनजागरूकता फैलाना और जनसहभागिता के माध्यम से उन्हें अंतिम पंक्ति के वंचित वर्ग तक पहुंचाना है।
इस अवसर पर तहसीलदार सतीश पाटीदार, जनप्रतिनिधि अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
शुक्रवार को यहां लगेंगे कैंप, यहां पहुंचेगी वैन
जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी दुर्गा शंकर मीना ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत 12 जनवरी, शुक्रवार को धमोत्तर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत नारायणखेड़ा व कुलमीपुरा, धरियावद ब्लॉक की ग्राम पंचायत केसरपुरा व गाडरियावास, दलोट पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बड़ीसाखथली व चौखली पीपली एवं सुहागपुरा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बानघाटी व केसरपुरा ग्राम पंचायतों में शिविरों का आयोजन होगा।