शाजापुर- कांग्रेस ने 88 सीटो के उम्मीदवारों की दूसरी सूची की जारी, शुजालपुर से सिकरवार का नाम हुआ फाइनल
शाजापुर। मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने शेष 88 विधानसभा सीटो से चुनाव लड़ने वाले अपने उम्मीदवारों की दूसरी व अंतिम सूची जारी कर दी है। कुछ दिन पहले कांग्रेस ने 144 सीटो के उम्मीदवारों के नामो की पहली सूची जारी की थी। वहीं गुरवार देर रात कांग्रेस ने दूसरी व अंतिम 88 नामो की सूची जारी की जिसमें शाजापुर जिले की शुजालपुर विधानसभा से रामवीर सिंह सिकरवार के नाम पर मोहर लगा दी है। कांग्रेस ने एक पर फिर शुजालपुर विधानसभा से सिकरवार को टिकिट देकर भरोसा जताया है। कांग्रेस की दूसरी व अंतिम सूची में सिकरवार के नाम की घोषणा होते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। समर्थकों द्वारा देर रात तक सिकरवार को टिकिट मिलने की खुशी में जश्न मनाया।
दूसरी बार फिर मिला सिकरवार को मौका ...
वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में जिले की शुजालपुर विधानसभा से रामवीर सिंह सिकरवार चुनाव लड़ चुके, शुजालपुर विधानसभा से सिकरवार का चुनाव लड़ने का वह पहला मौका था, पूर्व विधानसभा चुनाव में सिकरवार भाजपा प्रत्याशी इंदरसिंह परमार के सामने पराजित हुए थे, हालाकि उस वक्त शुजालपुर विधानसभा सिकरवार के लिए नई थी। इस बार फिर कांग्रेस ने दूसरी बार मौका देकर सिकरवार को शुजालपुर विधानसभा से प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतरा है। लेकिन भाजपा ने शुजालपुर विधानसभा से किसी का नाम अभी तक फाइनल नही किया है।
भाजपा का दो विधानसभा पर होल्ड ....
भाजपा ने शाजापुर जिले की तीन विधानसभा में से केवल अभी एक ही विधानसभा शाजापुर से अपने प्रत्याशी का नाम फाइनल किया है, बाकी दो विधानसभा शुजालपुर व कालापीपल से अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा नही की है। कांग्रेस ने पहली सूची में जहां अपने 144 उम्मीदवारों एवं दूसरी व अंतिम सूची में 88 उम्मीदवारों सहित कुल 232 विधानसभा सीटो पर ही अपने उम्मीदवारों के नाम की मोहर लगा दी है। वही भाजपा ने कुछ विधानसभा सीटों को होल्ड पर रखा है, जिसमे जिले की दो विधानसभा शुजालपुर और कालापीपल भी शामिल है।
सिकरवार और कुणाल के सामने किसका होगा चेहरा .....
कांग्रेस ने शाजापुर जिले की तीनो विधानसभा से अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। वही भाजपा ने शाजापुर विधानसभा से अभी एक ही नाम फाइनल किया है। शाजापुर विधानसभा से जहां कांग्रेस ने पूर्व मंत्री हुकुममसिंह कराड़ा, शुजालपुर विधानसभा से रामवीरसिंह सिकरवार व कालापीपल से कुणाल चौधरी को मैदान में उतारा है। वहीं भाजपा ने शाजापुर विधानसभा से अरुण भीमावद का नाम फाइनल किया है। शाजापुर विधानसभा में कराड़ा और भीमावद के बीच मुकाबला रहेगा। लेकिन शुजालपुर विधानसभा से कांग्रेस के सिकरवार और कालापीपल विधानसभा से कांग्रेस के कुणाल के सामने भाजपा से किसका चेहरा होगा यह चर्चा का विषय है।

