UAE में प्लेन दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में भारतीय मूल के डॉक्टर समेत 2 की मौत

UAE में प्लेन दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में भारतीय मूल के डॉक्टर समेत 2 की मौत

UAE के रस-अल-खैमाह के तट पर एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस विमान दुर्घटना में एक भारतीय मूल के 26 साल के डॉक्टर सुलेमान अल मजीद और 26 वर्षीय एक पाकिस्तानी महिला पायलट की मौत हो गई. बता दें कि यह प्लेन दुर्घटना रविवार को घटी थी. अब जानकारी सामने आई है.यूएई के एविएशन अथॉरिटी ने इस हादसे की जांच शुरू कर दी है. इस दर्दनाक हादसे में मारे गए डॉक्टर सुलेमान अल मजीद यूके के काउंट्री डरहम एंड डर्लिंगटन एनएचएस फाउंडेशन ट्रस्ट में काम करते थे.