RCB जश्न में भगदड़, 11 मौतों के पीछे चींटी चक्र! हज में मारे गए थे 2400 लोग !

RCB जश्न में भगदड़, 11 मौतों के पीछे चींटी चक्र! हज में मारे गए थे 2400 लोग !

Chinnaswamy Stadium stampede: IPL की नई चैंपियन RCB टीम के जश्न में बेंगलुरु में लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई। इस वजह से चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई। इसमें कई लोग मारे गए। 

 

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL विजेता रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का जश्न बुधवार को उस वक्त बड़े हादसे में बदल गया, जब विजेता खिलाड़ियों के स्वागत में यहां चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर जुटी भीड़ में भगदड़ मच गई। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 से ज्यादा घायल हैं। इससे पहले महाकुंभ में भी ऐसी ही भगदड़ में कई लोग मारे गए थे। 2015 में सऊदी अरब में हज यात्रा के दौरान दो लोगों की भीड़ के बीच हुई टक्कर में 2,400 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी। इसी तरह इंग्लैंड के हिल्सबोरो फ़ुटबॉल स्टेडियम में 1989 में ऐसे ही एक हादसे में 100 लोगों की मौत हो गई थी। 1979 में अमेरिका के ओहियो के सिनसिनाटी में द हू के कॉन्सर्ट में प्रवेश करने के लिए हुई होड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी। जानते हैं भगदड़ क्या होता है? 

 

भगदड़ क्या है, किसे कहा जाता है

 

भगदड़ एक भारी भरकम शब्द है क्योंकि यह पीड़ितों को तर्कहीन, आत्म-विनाशकारी, विचारहीन और लापरवाह तरीके से व्यवहार करने के लिए दोषी ठहराता है। ऐसी धारणा मानी जाती है कि यह एक नासमझ भीड़ थी जो केवल अपने बारे में परवाह करती थी और वे लोगों को कुचलने के लिए तैयार थे। लगभग सभी स्थितियों में आमतौर पर खराब योजना, खराब डिजाइन, खराब नियंत्रण, खराब पुलिसिंग और कुप्रबंधन के लिए अधिकारियों को दोषी ठहराया जाता है।