उन्नाव : नगर पंचायत रसूलाबाद में सैय्यद बज़्में हैदर के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

Rasulabaad Unnao Uttar Pradesh

उन्नाव : नगर पंचायत रसूलाबाद में सैय्यद बज़्में हैदर के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

उन्नाव : नगर पंचायत रसूलाबाद में समाजिक कार्यकर्ता सैय्यद बज़्में हैदर के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई, मोहल्ले निराला नगर में झंडा रोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ उसके बाद यात्रा निकाली गई, यात्रा में युवा बुजुर्ग बच्चे हाथों में झंडा लेकर सभी शामिल हुए, यात्रा निराला नगर से होते हुए सुभाष नगर।

रसूलाबाद मुख्य चौराहे पर पहुँची जहां शहीद राम जीवन यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और राष्ट्रगान के साथ साथ देशभक्ति के नारे भी लगाए गए, राम जीवन यादव की प्रतिमा पर हर साल यात्रा में शामिल लोग पहुँचते है उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते है, उसके बाद यात्रा सुभाष नगर से होते हुए बेगमनगर सदर बाज़ार रसूलाबाद से अटल नगर, अटल नगर से यात्रा फिरोजनगर होते हुए शांति नगर उसके बाद देशाई नगर होते हुए फिर निराला नगर पहुँची जहां श्यामू सैनी ने जलपान का बंदोबस्त किया हुआ था, सभी लोगों ने जलपान किया उसके बाद यात्रा का समापन हुआ, सैय्यद बज़्में हैदर ने बताया ये यात्रा अब  हमेशा निकलेगी इसमें शामिल सभी लोगों को धन्यवाद कहा, यात्रा में शामिल श्यामू सैनी से हमने पूछा सैय्यद बज़्में हैदर के बारे में के उनका व्यवहार कैसा है तो श्यामू सैनी ने बताया उनका व्यवहार हमेशा सरल रहा है वो सभी लोगों से प्यार से मिलते है यदि को भी समस्या हो वो बेझिझक लोगों की मदद करते है, उनका स्वभाव हमेशा से एैसा ही है, उनका कहना है हम धरातल के नेता है ज़मीन से जुड़े है बचपन से आज भी जुड़े है, शिक्षा के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया शिक्षा इन्होनें उन्नाव हाई स्कूल पास आउट हुए उसके बाद इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में पढ़ाई की, उसके बाद उन्होंने अपने मित्रों को छात्र नेता बनाया अपने सरल स्वभाव की वजह से इलाहाबाद में भी उनके चाहने वाले बहुत है आज भी याद करते है वो अक्सर इलाहाबाद आते जाते रहते है उनका मानना है मित्रता यदि हम करते हैं तो दिल खोलकर करते है।

पूर्व चेयरमैन पद के प्रत्याशी दिलशाद अहमद ने बताया यात्रा की सूचना पहले से नहीं थी इस वजह से हम लोग पूरी तैयारी कर नहीं पाए फ़िलहाल जो हो सका वो कर रहे है उन्होंने बताया देश आज़ाद हुए 76 साल हो गए लेकिन आज भी हमारे समाज में कुछ एैसे भी लोग हैं जिन्हें मांसिक ग़ुलामी से मुक्त नहीं हुए है, उन्होंने बताया आज़ादी के लिए हमारे पूर्वजों ने जो बलिदान दिया उसको हमेशा याद रखना चाहिए, शिक्षा पर जब हमने पूछा तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा शिक्षा आज के दौर में व्यापार बन चुका है शिक्षा भाव तय हो रहा है, यदि इसे रोका नहीं गया तो आने वाले समय में गरीब अपने बच्चों को पढ़ा नहीं पाएगा, उसके बाद उन्होंने कहा देश और तरक़्क़ी करें यही प्रार्थना करते है। 


यात्रा में शामिल बुजुर्गों के लिये वाहन की व्यवस्था भी कराई ताकि वो लोग भी इसमें शामिल रहे, अधिक धूप के कारण यात्रा का समापन जल्दी किया ताकि लोगों को तकलीफ़ न हो, यात्रा में मौजूद पूर्व सभासद वर्तमान में रहे चेयरमैन पद के प्रत्याशी दिलशाद अहमद, श्यामू सैनी, पत्रकार नाज आलम, आदिल खा वरिष्ठ नेता, आफताब खान, हसीन खान सपा अध्यक्ष रसूलाबाद, राजू खा, रहीश खा, चंद्रपाल वर्मा, हरिशंकर सैनी, मुकेश मौर्य, रेहान बाबा, समाजिक कार्यकर्ता हारून खान, नाज़िम खा पूर्व क्रिकेट, सौरभ सैनी, टीचर नीरज सैनी, एंग्री यंग मैन शत्रहुन सैनी , शकील मिस्त्री, ज़ाबिर खा, दीपक वर्मा, चाँद डीजे, अम्बिका मौर्य इत्यादि लोग मौजूद रहे।