Raigarh News : तमनार में आम सभा को संबोधित करने पहुंचे प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…
ब्रेकिंग न्यूज़
Raigarh News : किशोर राठिया द भारत न्यूज़ 26अप्रैल को जिले के तमनार में भाजपा मण्डल द्वारा आयोजित विजय शंखनाद विशाल रैली के बीच आममसभा को संबोधित करने पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय! बोले- कांग्रेस की सरकार ने 5 साल तक छत्तीसगढ़ को भ्र्ष्टाचार, अपराध और अत्याचार का गढ़ बनाया ! महीने के पहले हफ्ते में आएगी महतारी वंदन योजना की राशि.. कांग्रेसी फैला रहे भ्रम !!! परिवार का सबसे छोटा सदस्य हूँ, “नेता नहीं बेटा बनकर करूंगा सेवा”- राधेश्याम राठिया !!
मुख्यमंत्री बनने के बाद CM विष्णु देव साय का तमनार में प्रथम आगमन हुआ है। आगमन के बाद अपने क्षेत्र के नेता को सामने देखकर कार्यकर्ताओं में खुसी की लहर दौड़ पड़ी। बड़े माला के साथ सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मंच पर मुख्यमंत्री के साथ राज्यसभा सांसद राजा देवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक विजय अग्रवाल,सुनीति सत्यानंद राठिया,सुषमा खलखो, शांता साय,गुरूपाल भल्ला,सकील अहमद, क्षेत्रीय भाजपा नेता अश्विनी पटनायक,गोकुलानंद पटनायक, सतीश बेहरा,कैलाश पटनायक,विनायक पटनायक, बंशीधर चौधरी आदि व लोकसभा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया उपस्थिय थे।
क्या बोले CM साय…
जब कांग्रेस की सरकार की थी,तो पाकिस्तन बार बार गीदड़ धमकी देती थी। शीर्ष फायर का उल्लंघन किया जाता था, हमारे सैनिकों के सिर को काटकर पाकिस्तान के सैनिक पैरों से फुटबॉल खेला करते थे। लेकिन कांग्रेस की सरकार शालीनता पूर्वक बस समझौता करती थी। लेकिन हमारे मोदी के पीएम बनने के बाद पाक की गीदड़ धमकी बंद हो गई। और उनके कायराना हरकतों का अब मुतोड़ जवाब दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस प्रकार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी शिकस्त मिली, उससे ज्यादा अंतर से इस बार लोकसभा चुनाव में उनको हराना है। कांग्रेस की सरकार बस बड़े बड़े वादा करती है, और पिछले 5 साल तक कोई भी वादा नही निभाई।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने बीते 5 साल तक प्रदेश को अपराध, अत्याचार और भ्रष्टाचार का गढ़ बनाया। कोयला,डीएमएफ की राशि,नरवा गरवा और घुरवा बारी में जैसी योजना में भारी भ्रष्टाचार किये। प्रदेश के मुखिया रहते भूपेश बघेल ने महादेव सट्टा एप घोटाला किया, इससे बड़ी और क्या बात हो सकती है। लेकिन भाजपा की सरकार बनते ही सभी घोटालेबाजो की जांच शुरू हो गई। भूपेश बघेल पर FIR हो गई है। वे अधिकारी भी नही बचने वाले है जिन्होंने सरकार की गलत नीति का सपोर्ट किया है। सबकि जांच हो रही है और घोटालेबाज जेल की चक्की पीस रहे है।

