Delhi School Admission 2026: दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों की पूरी लिस्ट... नर्सरी, केजी, क्लास-1 में दाखिले शुरू

Delhi School Admission 2026: दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों की पूरी लिस्ट... नर्सरी, केजी, क्लास-1 में दाखिले शुरू

Delhi Nursey Class-1 Admissions 2026-27 Schools List: दिल्ली में नर्सरी एडमिशन, केजी और क्लास-1 प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिन स्कूलों में दाखिले के फॉर्म निकले हैं, उनकी पूरी लिस्ट चेक कर लें।

नर्सरी, केजी, क्लास-1 एडमिशन 2026-27

दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में नर्सरी, केजी और क्लास-1 के लिए एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने Delhi School admission का फॉर्म निकाल दिया है। इसे ऑफिशियल वेबसाइट edudel.nic.in पर ऑनलाइन भरा जा सकता है। लेकिन एप्लिकेशन फॉर्म भरने से पहले ये जानना जरूरी है कि दिल्ली में कुल कितने प्राइवेट स्कूल हैं जहां प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई है। किस स्कूल में किस क्लास के लिए एडमिशन फॉर्म निकाले गए हैं।

शिक्षा निदेशालय ने दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों के नाम, उनके पते के साथ पूरी लिस्ट डिस्ट्रिक्ट वाइज जारी की है। इस खबर में आगे दिए लिंक से आप पूरी लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं और अपने जिले में आने वाले स्कूलों, उनमें एडमिशन क्राईटीरिया की पूरी जानकारी ले सकते हैं

 

दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों की संख्या ने राष्ट्रीय राजधानी में मौजूद निजी विद्यालयों को 16 अलग-अलग जिलों में बांटा

Delhi education department है। अलग-अलग जिले में स्कूलों की संख्या भी अलग-अलग है। संख्या के हिसाब से लेटेस्ट लिस्ट ये रही-

दिल्ली के जिले का नाम

कुल प्राइवेट स्कूल

ईस्ट दिल्ली

144

नॉर्थ ईस्ट-1

194

नॉर्थ दिल्ली

52

नॉर्थ वेस्ट ए

148

नॉर्थ वेस्ट बी-1

119

दिल्ली वेस्ट ए

57

दिल्ली वेस्ट बी

241

साउथ वेस्ट ए

61

साउथ वेस्ट बी-1

126

साउथ दिल्ली

103

न्यू दिल्ली

14

सेंट्रल दिल्ली

27

साउथ ईस्ट दिल्ली

132

नॉर्थ ईस्ट-2

108

नॉर्थ वेस्ट बी-2

128

साउथ वेस्ट बी-2

102

कुल

1756

Delhi Admissions: कहां क्या एडमिशन क्राईटीरिया

शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी जिला वाइज पीडीएफ में हर स्कूल का एडमिशन क्राईटीरिया भी दिया गया है। स्कूल से घर की दूरी से लेकर, दिव्यांगता, पहला बच्चा, भाई/बहन, एल्युमिनाई, सिंगल पैरंट, आदि के आधार पर कौन सा स्कूल कितने प्वाइंट्स देगा, इसकी भी विस्तृत जानकारी दी गई है। स्कूल नेम, एड्रेस के साथ एडमिशन क्राईटीरिया की डिटेल आप यहां चेक कर सकते हैं- 


गौरतलब है कि दिल्ली में नर्सरी से लेकर पहली कक्षा तक में दाखिले के लिए आवेदन की प्रक्रिया 4 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुकी है। अप्लाई करने की अंतिम तारीख 27 दिसंबर 2025 है। जनवरी से एडमिशन सेलेक्शन की लिस्ट आनी शुरू होगी। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दिल्ली के स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया 19 मार्च 2026 को पूरी होगी।