मां गायत्री फार्मेसी कॉलेज में औषधि पूर्ण वृक्षारोपण का कार्यक्रम संपन्न

मां गायत्री फार्मेसी कॉलेज में औषधि पूर्ण वृक्षारोपण का कार्यक्रम संपन्न
औषधीय पौधे रोपते विद्यार्थी

प्रयागराज विश्व फार्मासिस्ट दिवस के उपलक्ष में मां गायत्री कॉलेज आफ फार्मेसी नैनी में वृक्षारोपण का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रोग्राम में कॉलेज के सभी छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया , उनके द्वारा तमाम तरह के जीवन उपयोगी औषधिपूर्ण पौधे लाए एवं कॉलेज कैंपस में लगाए गए। कॉलेज की प्रिंसिपल पूजा दुबे उपाध्याय ने बताया कि हमारे आने वाले जीवन में तमाम तरह की परेशानियों से बचने के लिए वृक्षारोपण बहुत ही जरूरी है, अगर हम वृक्षारोपण नहीं करेंगे तो आने वाले समय में हमें कई सारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा जिसमें ग्लोबल वार्मिंग, पर्यावरण की अशुद्धता जैसे तमाम कारकों का सामना करना पड़ेगा। इस अवसर पर कॉलेज के छात्र-छात्राओं समेत निदेशक अनिल श्रीवास्तव, प्रिंसिपल पूजा दुबे उपाध्याय , शैक्षणिक प्रभारी अखिल टंडन, शिवानी सिंह सेंगर, आकांक्षा सिंह,शिवानी शर्मा,हेरा नेवानी,शुभम कुशवाहा,प्रमोद कुमार,भानु प्रताप यादव समेत अन्य स्टाफ मौजूद रहे ।

पत्रकार,सुमित द्विवेदी (प्रियांशु पंडित) 

हिंदुस्तान न्यूज़ नेटवर्क