Chittorgarh : डायलिसिस के लिए लाए गए मरीज की मौत, आखिर कोन है जिम्मेदार...

Chittorgarh : डायलिसिस के लिए लाए गए मरीज की मौत, आखिर कोन है जिम्मेदार...

Chittorgarh News : जिला अस्पताल में कथित लापरवाही से एक और मरीज की सांसे थम गई, आखिर इस मौत का जिम्मेदारी कौन लेगा। अस्पताल प्रशासन या फिर संविदा पर डायलिसिस करने वाली ठेका कंपनी। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि संविदा कंपनी की सेवाएं संतोषप्रद नहीं हैं,वहीं ठेका कंपनी के कार्मिकों का कहना है कि तीस लाख रुपए का भुगतान अटका होने से परेशानी आ रही है। सांवलियाजी सामान्य चिकित्साल में पीपीपी मोड डायलिसिस यूनिट का संचालन किया जाता है। इसका ठेका कोलकाता की एक कंपनी को वर्ष 2028 तक के लिए दिया हुआ हैं। शुक्रवार को सुबह कंपनी के कर्मचारियों ने डायलिसिस यूनिट बंद कर दी। इस दौरान डायलिसिस के लिए लाए गए एक मरीज मानपुरा निवासी भगवतीलाल जटिया (32) की मौत हो गई। जिसके बाद मरीज के परिजनों ने डायलिसिस के अभाव में मरीज की मौत होने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरु कर दिया, हालांकि पोस्टमार्टम के बाद खुलासा होगा की मरीज की मौत किस कारण हुई।

अस्पताल प्रशासन नहीं कर भुगतान

इधर, डायलिसिस यूनिट के कर्मचारियों के अनुसार अस्पताल प्रशासन ने डायलिसिस का भुगतान नहीं किया। जिससे उनको डायलिसिस करने के लिए जरूरी सामान खरीदने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा। उन्होंने बताया कि करीब तीस लाख का भुगतान बकाया है।

मरीजों को घंटो इंतजार करना पड़ा

जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते डायलिसिस कराने आए मरीजों को घंटों तक इंतजार करना पड़ा। शुक्रवार सुबह अचानक डायलिसिस यूनिट बंद कर दी। डायलिसिस कराने आए लोगों को घंटों तक इंतजार करना पड़ा।