गाजियाबाद: भाजपाइयों ने बनवाये आयुष्मान कार्ड, मोहल्ला क्लिनिक पर लगा स्वास्थ्य मेला

गाजियाबाद: भाजपाइयों  ने बनवाये आयुष्मान कार्ड, मोहल्ला क्लिनिक पर लगा स्वास्थ्य मेला

गाजियाबाद के संजयनगर में लगा स्वास्थ्य मेला को संबोधित करते पूर्व सांसद रमेश चन्द्र तोमर 

भाजपा के चल रहे सेवा पखवाड़ा में आयुष्मान कार्ड वितरण कार्यक्रम एवं नए कार्ड बनवाने के लिए स्वास्थ मेला संजयनगर पी-ब्लॉक स्थित मोहल्ला क्लीनिक पर शनिवार को संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद डॉक्टर रमेश चंद तोमर पहुंचे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा सरकार का लक्ष्य आयुष्मान कार्ड के द्वारा इसका लाभ जन-जन तक पहुंचाने का है। तभी आयुष्मानकार्ड भव योजना के तहत कार्ड बनवाने के लिए स्वास्थ्य मेले आयोजन किया गया है। मोहल्ला क्लीनिक पर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर आर्यन हरित ने कार्ड के लिए पात्रता को बताते हुए आयुष्मान कार्ड को आयुष्मान भव एप पर डाउनलोड कराया।

सेवा शिविर में प्रदेश मंत्री मंडल प्रभारी रुचि गर्ग, पूर्व नगर अध्यक्ष अमर दत्त शर्मा, महानगर मीडिया संयोजक प्रदीप चौधरी, मंडल संयोजक ओम दत्त कौशिक, महामंत्री नीरज त्यागी, कविता चौहान, अभिजीत मुखर्जी, अनिल अरोड़ा, मनीष मित्तल, तनुज खन्ना, अनुज राघव, राजीव धीर, रमा गुप्ता, भावना जौहरी, जे के राणा, राजू चौहान रमेश शर्मा, संतोष देवी, सपना, सौरभ , राजेंद्र आदि मौजूद रहे।