Amit Shah: पहले 'शिंदे गुट' कहना पड़ता था, अब एक ही शिवसेना बची, अमित शाह का उद्धव ठाकरे पर बड़ा हमला

Amit Shah on Uddhav Thackeray: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र में शिवसेना यूबीटी के सांसदों की बगावत के बीच बड़ा बयान दिया है। कोल्हापुर में उन्होंने उद्धव ठाकरे पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि अब राज्य में कोई और गुट नहीं बचा है। एक शिवसेना है। जिसकी अगुवाई एकनाथ शिंदे कर रहे हैं।

Amit Shah: पहले 'शिंदे गुट' कहना पड़ता था, अब एक ही शिवसेना बची, अमित शाह का उद्धव ठाकरे पर बड़ा हमला

मुंबई: महाराष्ट्र में सांसदों की बगावत के बड़े सियासी संकट से जूझ रहे उद्धव ठाकरे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ा हमला बोला है। शनिवार को उन्होंने कोल्हापुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए का कि पहले एकनाथ शिंदे जी के नाम के साथ 'शिवसेना-शिंदे गुट' कहना पड़ता था। लेकिन अब कोई गुट नहीं बचा है... सिर्फ़ एक ही शिवसेना है।' गृह मंत्री अमित शाह ने उद्धव ठाकरे पर राहुल गांधी की अगुवाई वाली कांग्रेस की गोद में बैठने का आरोप लगाया। जब शाह ने यह कहा तो मंच पर एकनाथ शिंदे और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मौजूद थे। शिवसेना यूबीटी में बगावत के बाद उद्धव ठाकरे के छह सांसदों ने अलग गुट बनाकर शिंदे की शिवसेना में विलय का पत्र लोकसभा स्पीकर को दिया है।


कोल्हापुर में गरजे अमित शाह


अमित शाह ने कोल्हापुर में कहा कि कहा कि इतिहास इस बात को याद रखेगा कि मोदी के नेतृत्व में 12 सालों के दौरान भारत ने तरक्की की, विकास किया और अपनी संस्कृति को संजोकर रखा। उन्होंने महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली सरकार की तारीफ की। शाह ने कहा कि हमारे लिए पश्चिम बंगाल को बहुत मुश्किल लक्ष्य बताय जा रहा था लेकिन अंतिम चुनाव में वहां भी बीजेपी की सरकार बनी है। इसके बाद अमित शाह ने घुसपैठ के मुद्दे बड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि भारत कोई धर्मशाला नहीं है। यहां पैदा हुए लोग ही देश में रहेंगे। सभी घुसपैठियों को देश से बाहर निकाला जाएगा।

उद्धव ठाकरे के पास बचे हैं तीन सांसद


शिवसेना यूबीटी सांसदों के पाला बदलने से उद्धव ठाकरे की ताकत कमजोर पड़ गई है। लाेकसभा में उनके पास सिर्फ तीन सांसद बचे हैं। सांसदों की बगावत को एकनाथ शिंदे ने ट्रेलर बताया है। शिवसेना की तरफ से दावा किया जा रहा है कि आगे विधायक और पार्षद भी उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ सकते हैं। उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली पार्टी टूटने पर महाराष्ट्र की राजनीति गरमाई हुई है। देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली राज्य सरकार ने सभी उद्धव ठाकरे के बागी छह सांसदों को सुरक्षा मुहैया कराई है।