Agra: दादी और चाचाओं को फेसबुक पर बताया मौत का कारण, 24 वर्षीय लड़के ने फंदे से लटक कर दे दी जान
आगरा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 24 वर्षीय सचिन गोस्वामी ने अपने परिवार के सदस्यों से परेशान होकर दुकान में फंदा लगाकर जान दे दी।
आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अपनों से परेशान होकर 24 साल के एक युवक ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। मौत को गले लगाने से पहले उसने फेसबुक पर जान देने का कारण बयां कर दिया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। युवक ग्राफिक डिजाइनर था। उसका परिवार में दादी और चाचाओं से विवाद चल रहा था।
मृतक के भाई संदीप ने बताया कि कुछ दिन पहले सचिन का मार्केट में कैफे चलाने वाले से विवाद हो गया था। जिसमें उसके चाचा छोटू और राधे ने कैफे संचालक के साथ मिलकर उसके और सचिन के नाम पर झूठा केस बनवा दिया था। जिस पर पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया था। इसके बाद से लगातार परेशान किया जा रहा था। दादी अनारकली भी चाचाओं का साथ देती है।

