हम ममता बनर्जी से इस्तीफे की मांग कर रहे... कोलकाता गैंगरेप केस पर भड़की बीजेपी, टीएमसी पर जमकर अटैक

हम ममता बनर्जी से इस्तीफे की मांग कर रहे... कोलकाता गैंगरेप केस पर भड़की बीजेपी, टीएमसी पर जमकर अटैक

संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पीड़िता की लिखी चिट्ठी का जिक्र किया। उन्होंने बताया कैसे टीएमसी की छात्र यूनियन के सात लोग जुटे। फिर उनमें तीन, जिन पर गैंगरेप का आरोप लगा है वो भी मौजूद थे। पात्रा ने बताया कि इन लोगों में से किसी ने उस पीड़िता के साथ प्रेम संबंध का जिक्र किया। लड़की के इनकार पर ये जघन्य कांड किया।

 

संबित पात्रा 

नई दिल्ली: कोलकाता के लॉ कॉलेज में छात्रा से गैंगरेप केस में लगातार एक्शन जारी है। पुलिस ने एक और गिरफ्तारी की है। कॉलेज के सिक्योरिटी गार्ड को पुलिस ने पकड़ा है। घटना के समय वो कॉलेज में ड्यूटी पर मौजूद था। इस गिरफ्तारी के साथ ही अब तक गैंगरेप केस में कुल चार लोगों को पकड़ा जा चुका है। वहीं इस मामले में सियासी घमासान तेज होने लगा है। बीजेपी ने इस मुद्दे पर पश्चिम बंगाल की ममता सरकार पर निशाना साधा है। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि जहां एक महिला मुख्यमंत्री हैं, वहां महिलाओं-छात्राओं के साथ ऐसी बर्बरता सवाल खड़े करती है। आखिर पश्चिम बंगाल किस ओर जा रहा है।


मुख्य आरोपी मनोजीत का टीएमसी से- बीजेपी

संबित पात्रा ने कहा कि रेप का जो कुचक्र हुआ है, इसमें एक कॉलेज के यूनियन का संबंध है। इसमें मुख्य आरोपी मनोजित मिश्रा खुद ही टीएमसी की स्टूडेंट विंग के सेक्रेट्री रहे हैं। वो उस कॉलेज के पूर्व छात्र रहे हैं। वो लॉ की प्रैक्टिस करते हैं। वो टीएमसी के बड़े नेताओं के साथ कई तस्वीरों में नजर आए हैं। इसका मतलब है कि कोलकाता केस के मुख्य आरोपी मनोजित मिश्रा टीएमसी के सदस्य हैं। उसके साथ जैब अहमद और प्रमीत मुखर्जी सह आरोपी हैं। वो लॉ कॉलेज के छात्र हैं। पीड़िता ने खुद अपने साथ हुए जघन्य कांड की जानकारी दी है।