छोटा शिमला में खतरे की जद में उद्योग भवन, डंगा गिरा…हवा में लटके पिलर
शिमला, 20 अगस्त : राजधानी शिमला में हुई बारिश से भारी नुकसान देखने को मिला है। जगह-जगह लैंडस्लाइड हुए हैं और जमीन धंस रही है, जिससे भवनों को भी खतरा पैदा हो गया है। छोटा शिमला में उद्योग भवन के साथ लगा डंगा गिर गया है ओर पिलर हवा में लटक गए है, जिसके चलते भवन खतरे की जद में आ गया है। भवन नीचे झुक गया है, जिसके बाद स्टाफ कार्यालय छोड़ कर बाहर आ गया।
वहीं, शनिवार को इस भवन का जायजा लेने के लिए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान भी मौके पर पहुंचे। भवन का एक हिस्सा खाली करवाया गया और एहतियात बरतने के निर्देश दिए।


Pardeep kumar