उत्तर प्रदेश : उन्नाव में गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी:24 घंटे में 38 सेमी बढ़ी गंगा, कटान शुरू, कई जगहों पर भरा पानी।

Uttar Pradesh Unnao

उत्तर प्रदेश : उन्नाव में गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी:24 घंटे में 38 सेमी बढ़ी गंगा, कटान शुरू, कई जगहों पर भरा पानी।

उत्तर प्रदेश : उन्नाव में गंगा का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। जिससे चंपापुरवा बस्ती के सामने तेजी से कटान हो रहा है। खेतिहर भूमि कट कर गंगा में समा रही है। उधर शक्ति नगर के पास भी कटान होने से रहने वाले लोगों में खतरा मंडरा रहा है। इसके बावजूद जिम्मदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

          कई जगह कटाव के कारण बही ज़मीन। 

पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश होने के कारण पश्चिम के बांधों से पानी छोड़ा जा रहा है। जिससे शुक्लागंज की ओर एक बार फिर जलस्तर बढ़ने लगा है। रविवार शाम छह बजे गंगा का जलस्तर 110.080 मीटर दर्ज किया गया था। जिसके बाद सोमवार शाम छह बजे 110.460 मीटर पहुंच गया।

मंगलवार सुबह भी जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई। 24 घंटे के भीतर 38 सेंटीमीटर जलस्तर में बढ़ोत्तरी हुई। वहीं जलस्तर बढ़ने के कारण चंपापुरवा के सामने कटान तेज हो गई है। इसके साथ ही शक्ति नगर के सामने भी रुक रुक कर कटान होने से तट पर रहने वाले लोगों को अपने आशियाने उजड़ने का डर सता रहा है।

                मोहल्लों में जलभराव से झेल रहे मुसीबत

जलस्तर घटने के बावजूद निचले इलाकों के करीब एक दर्जन मोहल्लों के मकानों के आस पास बाढ़ का पानी भरा है। जिससे यहां के लोगों को खासी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। मकानों के आस पास पानी भरा होने से मकानों के भी गिरने का खतरा बढ़ गया है। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि जल्द ही पालिका से जल निकासी के लिए पत्र सौंपेंगे। जिससे साकेतपुरी, गायत्री नगर, भातू फार्म के मकानों के आस पास भरा पानी निकल सके और यहां के रहने वाले लोगों को राहत मिल सके।