कलेक्टर दिनेश जैन द्वारा टीम जीवनदाता को किया सम्मानित
नीमच। जिला मुख्यालय पर शनिवार को टाउन हॉल नीमच में कलेक्टर दिनेश जैन व एडीएम नेहा मीणा द्वारा टीम जीवनदाता को सम्मानित किया।
विगत 12 अगस्त 2023 को नीमच जिले में रेडक्रॉस सोसायटी व जिला प्रशासन नीमच द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित किए गए थे।
जिसमे नीमच जिले में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन में अपना नाम दर्ज करवाया उसी वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाने में टीम जीवनदाता नीमच का अनुकरणीय योगदान रहा, जिसमें टीम जीवनदाता नीमच द्वारा 12 अगस्त को आयोजित किए गए। शिविरों में टीम द्वारा 7 शिविर आयोजित किए गए। जिनमें सिंगोली,झांतला, कदवासा, उमर, कांकरिया तलाई,रतनगढ़, जाट में शिविर आयोजित किए गए।
जिनमें रक्तवीरों व रक्तवीरांगनाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया सभी शिविरों में 1502 यूनिट रक्तदान हुआ, टीम के इस अनुकरणीय योगदान के लिए नीमच में टीम को सम्मानित किया गया।
टीम की तरफ से सम्मान प्राप्त करने पहुंचे सोनू धाकड़,सुनील धाकड़ व पप्पू धाकड़ ने बताया की यह सम्मान टीम से जुड़े प्रत्येक रक्तवीर व रक्तवीरांगनाओं को समर्पित है जिन्होंने अनजान के लिए रक्तदान कर उनका जीवन बचाया है।

