ICC चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया के पाक जाने की संभावना नहीं

ICC चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया के पाक जाने की संभावना नहीं

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर सू्त्रों के हवाले से बड़ी जानकारी सामने आ रही है. न्यूज एजेंसी ने BCCI के सूत्रों के हवाले से बताया कि भारतीय टीम के अगले साल होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाने की संभावना नहीं है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड इस बारे में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल से मांग करेगा कि चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले श्रीलंका या दुबई में आयोजित करें.