शाहीन अफ़रीदी पर कोच से बदतमीज़ी करने का आरोप
पाकिस्तानी स्टार क्रिकेटर की शर्मनाक हरकत... कोच से की बदतमीजी, मैनेजर्स ने भी दिया साथ
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के साथ विवादों का नाता है कि थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. कभी खराब प्रदर्शन तो कभी खिलाड़ियों में फूट के कारण पाकिस्तान टीम सुर्खियों में रही है. अब टीम के साथ एक नया विवाद जुड़ गया है. पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शाहीन शाह आफरीदी पर कोचिंग स्टाफ के साथ बदतमीजी करने का गंभीर आरोप लग रहा है.
पाकिस्तानी मीडिया समा न्यूज की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि शाहीन ने यह शर्मनाक हरकत पिछले महीने हुए टी20 वर्ल्ड कप 2024 के दौरान की थी. इस बात की शिकायत कोच गैरी कर्स्टन और अजहर महमूद ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) से की है.

