सुरम्य संगीत शिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अपनी कला का किया प्रदर्शन

छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गायन, वादन से सबको किया भाव विभोर।

सुरम्य  संगीत शिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अपनी कला का किया प्रदर्शन
सुरम्य  संगीत शिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अपनी कला का किया प्रदर्शन

15 दिवसीय संगीत की कार्यशाला संपन्न

 सुल्तानपुर । नगर में स्थित सुरम्य संगीत शिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित 15 दिवसीय कार्यशाला 27मई दिन सोमवार को संपन्न हुई। 

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सेम्फोर्ड विद्यालय की संध्या श्रीवास्तव लीला जायसवाल नीलम मिश्रा रामकली बालिका इंटर कॉलेज की पूर्णिमा चतुर्वेदी के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए किया गया। 

छात्राओं में कशिश मौर्य शास्त्रीय गायन माला अग्रहरि का लोकगीत बदर। घिर आए आसमान मनमोहन गीत प्रस्तुत किया। सामूहिक नृत्य भूमिका पंखुड़ी पलक आर्य आध्या अथर्वकी तबले की संगत सौम्यता मिश्रा गायन में श्रुति मौर्य कशिश मौर्य माला अग्रहरि का सराहनीय कार्यक्रम रहा । 

मुख्य अतिथि संध्या श्रीवास्तव ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि छात्रों में बहुत प्रतिभा होती है। उसे निकालने के लिए अच्छे गुरु की आवश्यकता पड़ती है सभी छात्राएं मनोयोग सेसगीतकी साधना करें। जिससे समाज में अच्छी पहचान बन सके। 

कार्यक्रम का संचालन सत्यम चौरसिया ने किया। केंद्र व्यवस्थापिका रोली श्रीवास्तव ने अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए कहा किसगीत छात्राओं के मनोमय कोष का विकास करती है। इससे जीवन में निखार आता है। 

प्रबंधक मनोज श्रीवास्तव ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में समस्त छात्रों के अभिभावक मौजूद रहे।