अवध विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित परीक्षा के विरोध में एबीवीपी संगठन ने सौंपा ज्ञापन
डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय द्वारा 31 मई से भीषण गर्मी में आयोजित होने वाली परीक्षा छात्र और शिक्षक कर रहे विरोध।
अवध विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित परीक्षा के विरोध में एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापन
सुल्तानपुर ।अवध विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित 31मई की परीक्षा के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सुल्तानपुर के संगठन ने जिलाधिकारी की ना मौजूदगी में सीआरओ के माध्यम से कुलाअधिपति तथा कुलपति को परीक्षा की तिथि में परिवर्तन या गर्मी में परीक्षार्थियों के सुनियोजित व्यवस्था के संबंध में ज्ञापन सोपा।
छात्र संगठन की मांग है की परीक्षा की तत्काल तिथि परिवर्तन की जाए।छात्र हित को ध्यान में रखते हुए मौसम अनुकूल होने के बाद ही परीक्षा कराई जाए।
ऐसे में गर्मी के चलते भीषण लू का कहर जारी है रोज कहीं ना कहीं धूप की वजह से छात्रा बेहोश हो रहे हैं कई बीमारियों से पीड़ित हैं ऐसे में छात्र छात्राएं 40 किलोमीटर की दूरी तय करके धूप में आएंगे परीक्षा देने और परीक्षार्थियों के स्वास्थ्य का जिम्मेदार कोन होगा।
एबीवीपी के जिला संयोजक ऋतिक ने कहा यदि किसी छात्र-छात्रा के साथ स्वास्थ्य संबंधित गंभीर अनहोनी होने पर कुलपति परीक्षा नियंत्रक सभी जिम्मेदार होंगे और कुलपति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाएंगे। मौके पर सौम्य बरनवाल प्रांत सह संयोजक सोशल मीडिया, सत्यम चौरसिया जिला मीडिया संयोजक, मनीष यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

