अभाविप प्रतापपुर ने प्राथमिक शाला पण्डोपारा (सेमरा-खूर्द) में स्कूली बच्चों को बाइबिल बांटने वाली शिक्षिका पर कठोर कार्यवाही कि मांग को लेकर BEO को सौंपा ज्ञापन
अभाविप प्रतापपुर ने प्राथमिक शाला पण्डोपारा (सेमरा-खूर्द) में स्कूली बच्चों को बाइबिल बांटने वाली शिक्षिका पर कठोर कार्यवाही कि मांग को लेकर BEO को सौंपा ज्ञापन
रोहित यादव / सूरजपुर:- प्रतापपुर विकासखण्ड के अंतर्गत आने वाला प्राथमिक शाला पंण्डोपारा (सेमरा खुर्द) में स्कूल के बच्चों को बाइबल एवं नया नियम कितना बांटने जिसका मुख्य उद्देश्य धर्मांतरण को बढ़ावा देना है, जिसके निम्मित शिक्षिका सुप्रिया भगत के ऊपर कठोर कार्यवाही की मांग करते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा l
पूरा मामला प्रतापपुर विकासखण्ड के ग्राम सेमरा -खूर्द का है जहां के प्राथमिक शाला पण्डोपारा में पदस्थ महिला शिक्षिका सुप्रिया भगत जिसके द्वारा पिछले 1 साल से स्कूल के छोटे छोटे बच्चों को पवित्र बाइबिल और नया नियम का पुस्तक बांटकर उसको रोज सुबह और शाम पढ़ने को कहा जाता था अचानक जब मामला सामने आया तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई प्रतापपुर नगर मंत्री व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप यादव ने बताया कि प्राथमिक शाला पण्डोपारा (सेमरा खुर्द) में पदस्थ सहायक शिक्षिका सुप्रिया भगत पिछले एक वर्षों से बच्चो को बहला फुसलाकर रायपुर भिलाई चर्च में घूमने ले जाने के लिए प्रेरित करती थी जिससे बच्चों को सुबह-शाम बाइबल पुस्तक पढ़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा था, जिसका साफ उद्देश्य धर्मांतरण का है उक्त घटना बहुत ही संवेदनशील होने के बाद भी अभी तक शिक्षिका सुप्रिया भगत पर ठोस कार्यवाही नहीं हुआ है , कार्यवाही के नाम पर सिर्फ लीपापोती का काम करते हुए शिक्षिका का ट्रांसफर पूर्व स्कूल से मात्र 2 कि.मी. दूर कर दिया गया है शासन प्रशासन पूरे मामले पर चुप्पी साधी हुई है,
विद्यार्थी परिषद ने उक्त मामले को तत्काल संज्ञान में लेकर शिक्षिका पर कठोर कार्यवाही कि मांग करती है जल्द से जल्द कार्रवाई नहीं होने पर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता चरणबद्ध तरीके से उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी
जिसमें प्रमुख रूप से कोरिया विभाग संयोजक निलेश नाविक, नगर सह मंत्री रिंकू नाविक, बरत लाल , प्रवीन, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

