शेख हसीना के बच्चों का भारत से है गहरा नाता

शेख हसीना के बच्चों का भारत से है गहरा नाता

बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने पद से इस्तीफा देते हुए अपना देश छोड़ दिया है. फिलहाल उन्होंने भारत में शरण ली है. इससे पहले भी मुसीबतें आने पर शेख हसीना की भारत ने हमेशा मदद की है. 1975 में उनके माता-पिता समेत परिवार के अन्य लोगों की हत्या के बाद भारत शेख हसीना का सहारा बना था. जब शेख हसीना को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भारत में शरण दी थी तब उनके भारत के साथ रिश्ते काफी मजबूत हुए थे. हसीना के दिवंगत पति एम. ए. वाजेद मियाह, जो एक परमाणु वैज्ञानिक थे, इन दोनों में गहरी दोस्ती थी. एक वक्त वाजेद भारतीय परमाणु ऊर्जा आयोग की नई दिल्ली स्थित प्रयोगशाला में रिसर्च कर रहे थे. इस दौरान दिल्ली में, हसीना पहले 56 रिंग रोड, लाजपत नगर-3 में रहीं थी इसके बाद वह लुटियंस दिल्ली के पंडारा रोड में एक घर में शिफ्ट हो गईं थीं. इसी घर में हसीना शेख के बच्चे भी रहे हैं.