ग्राम बारेई उपकेंद्र पर हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

ग्राम बारेई उपकेंद्र पर हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

झांसी। झांसी के ब्लॉक चिरगांव के ग्राम बारेई के उपकेंद्र पर स्वतंत्रता दिवस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर ध्वजारोहण कर एक दूसरे को मिष्ठान खिलाया और आजादी के इस पर्व की बधाई दी।

भारत अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस के शुभावासर पर बडे़ धूम-धाम और पूरे उत्साह के साथ पूरा देश मना रहा है। यह ऐतिहासिक दिन हमारे देशवासियों के बीच देशप्रेम, समर्पण और एकता का प्रतीक है। पूरे देश में तरह-तरह के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं।

समर्पण एकता का प्रतीक यह पर्व आज पूरा देश हर घर तिरंगा अभियान के साथ मना रहा है।

इस अवसर पर एएनएम नेहा कुशवाहा,सी एच ओ विनोद मीना, सी एच ओ विनय, सी एच ओ निखत,और आशाएं ,प्रदीप कुशवाहा सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे