आरटीओ व यातायात विभाग ने की संयुक्त कार्रवाई:वाहनों के परमिट व दस्तावेज देखे
गुना जिले में हुए हादसे से सबक लेकर बड़े वाहनों की चेकिंग करने की शुरुआत सिवनी मालवा में हो चुकी है। यातायात विभाग सहित आरटीओ की संयुक्त टीम ने शनिवार को बसों के दस्तावेज सहित बसों में अन्दर जाकर सीट सहित खिड़की दरवाजों की भी जांच की गई, इस दौरान कमी मिलने पर चालान भी बनाए गए।
इंदौर जाने वाली यादव बस की चैकिंग के दौरान उसमे ड्राईवर के पास एक्स्ट्रा सीट लगी हुई पाई गई जिसके चलते बस पर चालानी कार्रवाई की गई साथ ही बस की सीट निकाली गई साथ ही अन्य बसों में भी कमी पाई जाने पर चालानी कार्रवाई की गई। जिला परिवहन अधिकारी निशा सिंह सहित ट्राफिक डीएसपी संतोष मिश्रा के नेतृत्व में स्थानीय बस स्टैंड, सिवनी मालवा थाने के सामने, बायपास तिराहे सहित एनी स्थानों पर कार्रवाई जारी है।
आरटीओ अधिकारी निशा सिंह ने बताया कि बिना परमिट, बिना बीमा, अवैध तरीके से वाहनों का संचालन, क्षमता से अधिक सवारी बैठाना, माल वाहक वाहनों में में सवारी का परिवहन करने वाले, कंडम बसें, स्कूल बसों पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कार्रवाई के दौरान बस, डंपर व ट्रकों को रोका गया व फिटनेस, लाइसेंस व परमिट देखे गए। यातायात डीएसपी संतोष मिश्रा के अनुसार सवारी का परिवहन करने वाले वाहनों को चेक कर फर्स्ट एड बॉक्स लगाने, इमरजेंसी विंडो सुचारु रखने, फायर एस्टींग्यूशर को चेक कर उन्हें दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं।

